धान की अधिप्राप्ति नहीं होने एवं डीएपी नहीं मिलने की दोहरी मार झेल रहे हैं किसान

धान अधिप्राप्ति शुरू नहीं करने वाले किसानों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करेगी समिति

चांद ।। अपने को अन्नदाता कहे जाने वाले किसान दोहरी मार झेलने को विवश हैं। पिछले 6 महीनों से अथक परिश्रम से उपज किया गया धान औने पौने मूल्य पर बेचने को मजबूर किसान डीएपी खाद नहीं मिलने से गेंहू की बुआई  नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की दुर्दशा देखने लायक है। किसानों के उपज धान की अधिप्राप्ति शुरू नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करेगी किसान मजदूर संघर्ष समिति। बाढ़ बे मौसम बरसात का दंश झेल रहे किसानों को इस समय किसी विपत्ति से कम नहीं है। हताश लाचार निराश किसान का कोई सुनने वाला नहीं है। किसान खलिहान में धान रखकर पैक्स के द्वारा अधिप्राप्ति का इंतजार कर रहे हैं। मौसम की हाल देखकर किसानों की हालात खराब हो गया है। सलौजा गाँव के राधे श्याम सिंह उपाध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह अशोक कुमार  राम सुंदर राम आदि ने कहा कि सरकार के द्वारा 15 नंवबर से पैक्स को किसानों के धान खरीदने का आदेश मिला हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रखण्ड में किसी पैक्स ने धान अधिप्राप्ति नहीं शुरू कर किया है। किसानों ने कहा कि उपज धान किसान औने पौने मूल्य पर बेचने को मजबूर है। किसानों को डीएपी खाद नहीं मिलने से गेंहू की बुआई पुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है। किसान उत्तर प्रदेश से मंहगा एवं मिलावटी डीएपी लाकर बुआई करने को बिबस है। इस संबंध में चांद पैक्स अध्यक्ष धन्नजय सिंह ने कहा सरकार की तुगलकी फरमान से अध्यक्ष धान की अधिप्राप्ति नहीं शुरू किये है। सरकार ने सभी पैक्स को उसना चावल देने के लिए आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार जिले में केवल सात उसना राईस मिल है। इस संबंध में प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी सुबोध मंराडी ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष को धान अधिप्राप्ति शुरू करने के लिए आदेश दे दिया गया है। पैक्स अध्यक्षों के रवैया से किसान मजदूर संघर्ष समिति ने धान अधिप्राप्ति शुरू नहीं करने वाले पैक्स पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। समिति के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा शनिवार के दिन जिलाधिकारी से मिलकर समिति पैक्सों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट