मां तुतला भवानी परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 05, 2025
- 126 views
रोहतास।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां तुतला भवानी मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व वन प्रमंडल रोहतास (तुतला भवानी) के रेंज ऑफिसर दीपक सिंह एवं फॉरेस्टर सुमित राय ने किया।
अभियान में वन विभाग की टीम के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर प्रांगण, सीढ़ियों और आसपास के परिसर की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
रेंज ऑफिसर दीपक सिंह ने इस अवसर पर कहा कि "स्वच्छ वातावरण ही सुरक्षित पर्यावरण की नींव है। मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हमारी आस्था के साथ-साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।"
फॉरेस्टर सुमित राय ने स्थानीय लोगों से अपील की कि पर्यावरण दिवस केवल एक दिन नहीं बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जिसे हम सबको मिलकर आगे बढ़ाना होगा।
स्थानीय श्रद्धालुओं और दुकानदारों ने वन विभाग की इस पहल की सराहना की और नियमित रूप से सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर