अंचल कार्यालय द्वारा आग पीड़ितों को मिला सहायता राशि

कुमार चन्द्र भूषण तिवारी


कुदरा(कैमूर) ।। अंचल कार्यालय द्वारा रविवार को प्रखंड के भदौला पंचायत अंतर्गत निमिया गांव में रविवार को आग लगने की वजह से बहुत से लोगों का घर व घर में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया था, जिसमें से 11 आग पीड़ितों को 9800 -9800 ₹.की सहायता राशि के रूप में चेक प्रदान किया गया। आगजनी के तत्काल अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर मुआयना कर आग पीड़ितों को आश्वासन दिया गया था, कि आप सभी को यथाशीघ्र सहायता दिया जाएगा। जिसके फलस्वरूप अंचल कार्यालय द्वारा जमुना राम, मनोज पासवान,दशरथ पासवान, शंकर राम, काशी पासवान,रामदयाल राम, मंजू देवी, प्रभु पासवान, राजेश्वर पासवान, बृज बिहारी पासवान, बलकेश्वर पासवान को अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार के निर्देशानुसार कार्यालय में उपस्थित नाजीर चंदन कुमार, कार्यपालक सहायक प्रभाज कुमार, भदौला पंचायत के सरपंच दिलीप सिंह,भदौला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश दुबे, प्रखंड समिति सदस्य जैनुल हुसैन अंसारी, भदौला पंचायत वार्ड 12 के वार्ड सदस्य महेंद्र राम की उपस्थिति में राजस्व अधिकारी सुचिता कुमारी द्वारा आग पीड़ितों को सहायता राशि के रूप 9800-9800 रुपए की राशि के रूप में में चेक प्रदान किया गया। जिसमें ₹3800 वस्त्र ₹3000 खाद्यान्न एवं ₹3000 नगद की राशि बताया गया कुछ आग पीड़ितों को दुःख था की उनका नाम सूची में नहीं जुड़ पाया है। अंचल कार्यालय एवं उपस्थित भदौला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, एवं प्रखंड समिति सदस्य द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप सभी को भी सहायता राशि बहुत जल्द ही मुहैया कराया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट