दिव्यांग जनो का कार्य 400 रुपये मे नही होता इसे बढ़ाकर 5000रुपये किया जाय

राजीव कुमार पाण्डेय कि रिपोर्ट 


रामगढ़ ।। दिव्यांग जन कल्याण समिति के तत्वावधान मे निकाली गई रैली:-दिव्यांग जन कल्याण समिति के कैमूर जिला अध्यक्ष सुधाकर तिवारी के नेतृत्व मे गाड़ी पर चोंगा,लगाकर  पुराने ब्लॉक परिसर मे सम्बोधन किया गया। एवं रामगढ़ बाजार मे रैली निकाली गई। अपने 20 सूत्री मांगपत्रों को प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।जिसमे प्रखंड के विधवा,दिव्यांग,वृद्ध सम्मिलित हुए।। क्या है सरकार से माँग :- बैट्रीनुमा साइकिल केवल 60%से ऊपर वाले दिव्यांगों को ही मिलेगा ऐसा क्यों जबकि40%से ऊपर के दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।इसलिए 40%से ऊपर वाले सभी दिव्यांगों को यह लाभ मिले। बिहार सरकार बताये की ऐसा क्यों है कि बैटरिनुमा साइकिल केवल 18 साल के ऊपर के दिव्यांगों को मिलेगी।यह सबको मिलनी चाहिए। बिहार सरकार बताये की 9वीं,10वीं,11वीं,12वीं, BAकरने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को बैटरीनुमा साइकिल क्यों नही मिलनी चाहिए।यह सबको मिले। दिव्यांग आयोग का गठन किया जाय। दिव्यांग जनों का बिजली कनेक्शन फ्री एवं बिजली बिल माफ किया जाय। हम दिव्यांग जनो का कार्य 400 रुपये मे नही होता इसे बढ़ाकर 5000रुपये किया जाय। हम दिव्यांग जनों को बाजार कॉम्पेक्स मे आरक्षण के तहत मकान दिया जाय। हम दिव्यांग जनो को कम व्याज पर 75%छूट के साथ लोन दिया जाय ताकि हमलोग रोजगार कर सकें। सभी दिव्यांगों का राशन कार्ड बनाया जाय। दिव्यांगों को 6%आरक्षण के तहत मकान दिया जाय। कई लोगों के रुके पेंशन का भुगतान सरकार शीघ्र करे। गूंगो,बहरों,कुष्ठ जनों का प्रखंडवार शिविर लगाकर प्रमाण पत्र दिया जाय। अस्पताल, बैंक,ब्लॉक मे दिव्यांग जनों के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की जाय। मनरेगा मे दिव्यांग जनों को 100दिनों का काम दिया जाय।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट