जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कैमूर सहित चार जिलों के पार्टी जिला अध्यक्षों की जारी की सूची

राजीव कुमार पाण्डेय


रामगढ ।। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कल दिनांक 31/07/2022को चार जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की ।कैमूर से डॉ प्रमोद सिंह,बक्सर श्री अशोक सिंह,पूर्वी चंपारण से श्रीमती मंजू देवी,अरवल से श्री रामकिशोर वर्मा।

आपके जानकारी के लिए बता दूं कि बक्सर से अशोक कुमार सिंह जी का लगभग 7 बार से जिला अध्यक्ष के पद पर चयन होता आ रहा है।यह इनके पार्टी के प्रति ईमानदारी से किए जा रहे कार्यों को, प्रेम को दर्शाता है।ठीक उसी प्रकार कैमूर से पूर्व विधायक डॉ प्रमोद कुमार का चूना जाना उनके पार्टी के प्रति किये जा रहे कर्तव्यों का बोध कराता है।

डॉ प्रमोद कुमार सिंह भी पार्टी जिला अध्यक्ष के तौर पर लगभग 5वर्षों से ऊपर से काबिज हैं। कैमूर जिला अध्यक्ष बनने की सूचना प्राप्त होने पर कैमूर जदयू कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर है बधाई देने का शिलशिला जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट