बच्चे चोरी की झूठे षड़यंत्र के जुर्म में तीन लोग गिरफ्तार

जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ककरी कुंडीं ग्रामवासी जीवन बिंद एवं उनकी पत्नी अनीता देवी के द्वारा, 5 फरवरी 2022 को चैनपुर सीएचसी के प्राइवेट नर्स पुष्पा देवी पर, यह आरोप लगाया गया था। कि प्रसव पीड़ा के बाद मैं सीएचसी चैनपुर में भर्ती हुई जहां के नर्स पुष्पा देवी द्वारा कहा गया कि बच्चा मरा हुआ है। मेरे द्वारा मरे हुए बच्चा मांगने के बावजूद भी बच्चा नहीं दिया गया। नर्स द्वारा हमारे बच्चे को पैसे के बदौलत बेच दिया गया है। इसकी शिकायत उनके द्वारा चैनपुर थाना में किया गया। साथ ही उनके परिजन व रिश्तेदारों के द्वारा चैनपुर भभुआँ पथ जाम कर दिया गया था। प्रशासनिक पदाधिकारियों के कड़ी मशक्कत व आश्वासन के बाद सड़क को खाली किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार द्वारा एफ आई आर दर्ज करते हुए अनुसंधान किया गया।जिस क्रम में चैनपुर सीएचसी में अनीता देवी का जांच किया गया। तो डॉक्टरों द्वारा यह बताया गया कि इस महिला को 1 महीने के अंदर कोई बच्चा हुआ ही नहीं है। पर जालसाज महिला अपनी बात पर अड़ी रही जिसके परिणाम स्वरूप उच्च पदाधिकारियों के निर्देश में भभुआँ सदर अस्पताल में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिसके तहत जांच करने पर यह पाया गया कि महिला अनीता देवी के शरीर में बच्चे को जन्म देने वाला अंग ही नहीं है। इसके बावजूद भी आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए अनीता देवी के परिजनों द्वारा पुनः विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद महिला को पुनः जांच के लिए मगध अस्पताल में भेजा गया। वहां भी डॉक्टर द्वारा जांच करने के उपरांत यह पाया गया कि महिला कभी मां बन ही नहीं सकती। क्योंकि इसके शरीर में बच्चे धारण करने वाला अंग ही नहीं है। प्रशासन द्वारा जांच में यह तथ्य सामने आया कि जालसाज महिला अनीता देवी पति जीवन बिंद व आशा कार्यकर्ता सीमा देवी के द्वारा षड्यंत्र के तहत नर्स को फंसाने की कोशिश किया जा रहा था। जिसके जुर्म में चैनपुर थाना प्रशासन द्वारा तीनों जलसाजो को गिरफ्तार करते हुए स्वास्थ्य जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया।

एक महिला के द्वारा प्राइवेट नर्स पुष्पा देवी पर लगाए गए आरोप  की नर्स के द्वारा चैनपुर सीएचसी में प्रसव होने के बाद बच्चा चोरी कर लेने की बात कही गई थी इस्को लेकर पुलिस अनूसंधान में जुटी थी मामले का खुलासा होने के बाद इस षणयंत्र को रचने वाले पति पत्नी और आशा कार्यकर्ता पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है गिरफ्तार लोगों में अनीता देवी उनके पति जीवन बिंद एवं आशा कार्यकर्ता सीमा देवी का नाम शामिल हैं आपको बताते चलें यह मामला 5 फरवरी 2022 का है ककरी कुंडी निवासी महिला के द्वारा आरोप लगाया गया कि हाटा की रहनेवाली पुष्पा देवी जो कल्पना किलनिक के नाम से हाटा में किलनिक चलातीं है इन्हें प्रसव करवाने के लिए चैनपुर सीएचसी ले  गई थी जहां अनीता देवी का प्रसव हुआ प्रसव के बाद नर्स पुष्पा देवी ने महिला को बताया कि उनका बच्चा मरा हुआ है मगर यह मरे हुए बच्चे को मांगते रहे गई मगर नर्स के द्वारा बच्चे को नहीं दिया गया और चुपके से बच्चे को बेंच दिया गया इस मामले को लेकर उस समय काफी हगांमा हुआ चैनपुर भभुआ पथ को लोगों ने जाम भी किया था  लोगों ने कहा की अस्पताल मे से बच्चा चोरी किया जाता है  इस मामले में अनीता देवी के पति के द्वारा चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी  इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी थी  सर्वप्रथम अनीता देवी को चैनपुर सीएचसी में डाक्टरों के द्वारा जांच किया गया जिसमें डाक्टरों ने बताया कि महिला अनीता देवी को एक महीने के अंदर बच्चा हुआ ही नहीं है जबकि महिला अनीता देवी के द्वारा बच्चे को जन्म देना एवं बच्चे के चोरी की बात बताई जा रही थी जिसके बाद मामले के खुलासा को लेकर  भभुआ सदर अस्पताल में 3 सदस्यीय टीम गठित कर हर तरह का जांच किया गया जांच में यह पाया गया कि महिला अनीता देवी को जन्म देने का अंग ही नहीं है तो वह बच्चे को जन्म कैसे दे सकती है  इसको लेकर लोगों के द्वारा दुबारा विरोध प्रदर्शन किया गया  इस मामले में महिला को पुनः  जांच के लिए गया के मगध अस्पताल में भेजा गया जहां डॉक्टरों के द्वारा बताया गया कि महिला को गर्भ धारण  नहीं कर सकती हैं तो वह बच्चे को जन्म कैसे देगी महिला के पास गर्भ धारण का अंग ही नहीं है  तो वह बच्चे को कैसे जन्म दें सकतीं हैं  इस मामले से संबंधित चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया कि बच्चा चोरी के लगाए गए आरोप में पुलिस ने गहनता से छानबीन की इन 3 जगहों पर चिकित्सकों की टीम के द्वारा महिला अनीता देवी की जांच की जिसमें यह बात प्रमाणित हुआ के महिला ने बच्चे को जन्म नहीं दिया और जब बच्चे का जन्म ही नहीं हुआ तो बच्चा चोरी कैसे हो गए पूरा मामला एक षड्यंत्र है महिला अनीता देवी एवं उसके पति तथा आशा कार्यकर्ता ने पूरा षड्यंत्र रचके यह कहानी तैयार की थी इस मामले में तीनो लोग को गिरफ्तार कर भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट