
मोहनिया में वार्ड संघ का चुनाव सम्पन्न ,विवेक बने अध्यक्ष तो अफताब को उपाध्यक्ष की कमान
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Sep 09, 2022
- 322 views
मोहनिया कैमूर ।। ज़िले के मोहनिया प्रखंड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में प्रखंड के सभी पंचायतों से निर्वाचित वार्ड सदस्यो की एक आम सभा का आयोजन किया गया ,जिसमे बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य एव विभिन पंचायतों के उप मुखिया शिरकत किए।बैठक में सर्वप्रथम वार्ड सदस्यो को आरही समस्याओ पर चर्चा किया गया।इसी बीच बमहौर पंचायत के उप मुखिया ने कहा कि जनता द्वारा हम सभी वार्डो को इस आशय से निर्वाचित किया गया कि वार्ड का विकास होगा।उनकी समस्याओं का निदान होगा।लेकिन कई जगह से ऐसी बात सामने आई है कि मुखिया अपनी मनमानी कर रहे है।साथ ही पंचायत स्तरीय अधिकारी वार्ड सदस्यो की न ही सुन रहे है।ऐसे में एक अध्यक्ष होना चाहिए जो जुझारू ईमानदार और लगनशील हो।इस पर सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से बेलौंडि पंचायत के वार्ड नंबर 12 के सदस्य विवेक कुमार सिन्हा पर एक प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद वार्ड संघ का चुनाव भी सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के साथ उपाध्यक्ष ,सचिव सचिव पद का भी चुनाव हुआ। नव चयनित वार्ड संघ की सूची में विवेक कुमार सिन्हा (बेलौड़ी) अध्यक्ष, आफताब अंसारी (पानापुर)उपाध्यक्ष,संतोष प्रजापति (बेलौडी) सचिव,राम बहादुर सिंह (बघिनि) उप सचिव शामिल है।इस अवसर पर इस अवसर पर संदीप कुमार वार्ड नम्बर 6 पंचायत ( बेलौड़ी), दिनेश सिंह वार्ड नम्बर 4 (पानापुर),मंडल जी उप मुखिया पंचायत अकोढ़ी,रामनद मौर्य उप मुखिया पंचायत (दादर),नागदेव रवि नंदन उप मुखिया (बढ़पुर)रविंदर सिंह समेत काफी संख्या में वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर