
विभिन्न मामलों में प्रशासन ने किया तीन को गिरफ्तार
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Oct 21, 2022
- 446 views
संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी
कैमुर ।। कुदरा थाना प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों में तीन को किया गया गिरफ्तार ,भेजा गया जेल। थानाध्यक्ष संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के करमा गांव से 48 लीटर देसी महुआ वाली शराब के साथ नन्दू बिंद को गिरफ्तार किया गया। उपेंद्र पासवान को 3 पीस 180ml वाली टेट्रा पैक के साथ गिरफ्तार किया गया।तो थाना क्षेत्र के कझार घाट से पुर्व के लंबित शराब के केस के फरार आरोपि जयराम कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों का स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्टर