अनोखा नवाचार कर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने छठ पूजा की झांकी निकाल की प्रस्तुति

रामगढ़, कैमूर ।। तुलसी संत सुअंब तरु ,फूलि फलहिं पर हेत!इतते ये पाहन हनत, उतते वे फल देत!! ऐसे हैं हमारे शिक्षक हम भले ही अपने सही अभिभावक होने का फर्ज अदा नही कर रहे हो ,शिक्षकों पर अनाप शनाप बहुत सारा दोषारोपण कर रहे हों लेकिन शिक्षक हैं कि बदले मे हमारे बच्चों मे कौशल, ज्ञान का संचार करने मे प्रत्येक क्षण खड़े दिखाई देते हैं।प्रखंड क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों मे बच्चों के ज्ञान,कौशल विकास के लिए समय समय पर किया जा रहा नवाचार आए दिन दिखाई दे रहा है।उत्क्रमित मध्य विद्यालय डहरक का क्या कहना साथ ही इस विद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापक हरिदास शर्मा के मार्गदर्शन मे प्रतिदिन नवाचार को लेकर जो गतिविधियां देखने को मिल रही है उसकी सराहना करने से अपने को कोई रोक नहीं सकता।शुक्रवार को डहरक विद्यालय मे विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा एक अलग ही अनोखा किया गया नवाचार देखने को मिला बच्चों द्वारा छठ पर्व के मद्देनजर  जीवंत झांकियों की प्रस्तुति कर  सबका मन मोहा।व्यवस्था , बच्चों द्वारा छठ गीत की प्रस्तुति को देख ऐसा लग रहा था कि छष्ठी के पहले ही विद्यालय मे घाट बनाया गया है बच्चे आवश्यक सामग्रियों के साथ परिवारिक,सामाजिक छठ पूजा मना रहे हैं।इस नवाचार से छात्रों मे एक अलग कौशल ज्ञान का प्रवाह होना सुनिश्चित है।बता दें कि सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व मैथिल,मगध और भोजपुरी लोगो का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार मे बड़े धुम धाम से मनाया जाता है। ये एक मात्र ही बिहार या पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और ये बिहार कि संस्कृति बन चुका हैं। यह पर्व बिहार कि वैदिक आर्य संस्कृति कि एक छोटी सी झलक दिखाता हैं।यही एक पर्व है जिसके माध्यम से अस्त होते सूर्य और उगते  सूर्य को अर्घ्य दे उपासना की जाती है। इस झांकी के सहयोगी छात्रा ,शिक्षक- शिक्षिका मे छात्रा लक्ष्मी, सहिस्ता, आफरीन, जीविका, सबीना,आरती, प्रधानाध्यापक हरिदास शर्मा, शिक्षक सर्वोत्तम सिंह, सुनीता कुमारी, माया देवी, विनय कुमार, विजय कुमार सिंह, चांदनी इत्यादि ने महत्व पूर्ण योगदान दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट