
अकोढ़ी के दुर्गावती नदी छठ घाट पर उमड़ी भीड़
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Oct 30, 2022
- 544 views
रामगढ़, कैमूर ।। रविवार शाम छठ पर्व के तीसरे दिन अकोढी - ओडियाडीह दुर्गावती नदी के दोनो किनारे जुट व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां का दृश्य अनुपम रहता है क्योंकि इस जगह पर नदी के दोनो किनारे जुट व्रती,श्रद्धालु पूजा अर्चन करते हैं।विदित हो कि इस बार कुछ अकोढी गांव के श्रद्धालु नदी के कटाव के कारण और सुरक्षा की दृष्टि से स्थान परिवर्तन कर लिए हैं जिससे कुछ सौंदर्यता मे कमी भी रही।नदी के पश्चिमी छोर पर अकोढी गांव व पूर्वी तट पर ओडियाडीह, सिसौड़ा, रोहियाँ, किशुनपुरा के अन्य गांव के व्रती ,रिश्तेदार और उनके गांव के लोग एकत्रित होते हैं।सुरक्षा की दृष्टि से भी जिले मे चयनित संवेदनशील घाट के श्रेणी मे यह घाट सम्मिलित है घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के मुआयने के तहत रामगढ़ बीडीओ बलवंत कुमार टीम के साथ नजर आए। वहीं इस पूर्वी छोर घाट की व्यवस्था देख रहे ओडियाडीह समाज सेवा कमिटी संस्थापक महेश रमाकांत गिरी (वार्ड सदस्य)ने प्रशासन द्वारा घाट सेवा व्यवस्था पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि यहां पुलिस प्रशासन,गोताखोर की कोई व्यवस्था नही है ना ही प्रशासन के द्वारा किसी तरह का मदद किया जा रहा है सब व्यवस्था कमिटी के द्वारा सुलभ कराई जा रही है यहां आए लोग छठ व्रती,श्रद्धालु छठ मईया और स्वयं के सहायता सुझबुझ से शांति पूर्वक पर्व मना रहे हैं।कमेटी के तरफ से लाइट,माइक , चोंगा,झालर,टेंट,कपड़ा बदलने की व्यवस्था ,ठहरने की व्यवस्था किया गया है प्रशासन केवल दिखावा कर रही है।कोई बैरिकेडिंग भी नही किया गया है।सुबह मे चाय की व्यवस्था भी कमिटी के द्वारा की जाती रही है।
रिपोर्टर