बाइक व अज्ञात वाहन के टक्कर मे एक युवक की मौत दुसरा घायल

राजीव कुमार पाण्डेय 

रामगढ़।। रामगढ़ थाना अंतर्गत सूर्यपुरा और रोहियां के बीच बाइक व अज्ञात वाहन के टक्कर मे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत तथा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।घटना लगभग 7बजकर 15मिनट की है।मृतक नुआंव प्रखंड के चिंतामनपुर गांव निवासी रविकांत राम उर्फ गोलू राम पिता - रामनारायण राम उर्फ रामा है वहीं घायल व्यक्ति भड़हेरिया गांव निवासी कृष्णकांत राम है।घायल व्यक्ति के अनुसार दोनो चिंतामनपुर गांव से बाइक पर सवार होकर किशुनपुरा भड़हेरिया निवासी के बहन गांव जा रहे थे।चोटिल व्यक्ति का पैर फ्रेक्चर हो गया है।घटना स्थल पर देखने से यही प्रतीत हुआ कि अगर मृतक हेलमेट पहना होता तो मृत्यु को नही प्राप्त करता।घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रशासन घटना स्थल पर एंबुलेंस सहित पहुंची और घायल व मृतक को साथ ले गई। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट