युवक का नदी मे डूबने की आशंका खोजबीन जारी

राजीव कुमार पाण्डेय 

रामगढ़।।रामगढ़ थाना अंतर्गत तरैथा गांव के दुर्गावती नदी गेंहू गाड़ा घाट पर एक युवक की गहरे पानी मे समा जाने की आशंका के तहत ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजने का कार्य जारी है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक अभिषेक कुमार सिंह उर्फ दुर्गेश कुमार सिंह पिता - कन्हैया सिंह,उम्र लगभग पच्चीस वर्ष नदी घाट तट पर सोमवार की अहले सुबह गया हुआ था और तट किनारे उसका चप्पल भी पाया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी राम कल्याण यादव दल बल के साथ व नुआंव अंचलाधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता अन्य गोताखोरों के टीम के साथ पहुंचे हुए हैं।खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट