थाना प्रशासन ने किया पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार

जिला-संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। कुदरा थाना प्रशासन द्वारा गस्ती के दरमियान शराब के नशे में धुत् पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोकरम गांव से, थाना प्रशासन द्वारा गस्ती के दरमियान नशे में धुत् पांच शराबियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी विकास शर्मा उम्र 23 वर्ष पिता अर्जुन शर्मा ग्राम-कुदरा, बसावन पासवान उम्र 53 वर्ष पिता शिव प्रसाद पासवान ग्राम- सकरी, प्रमोद सिंह उम्र 42 वर्ष पिता स्वर्गीय अवधेश सिंह ग्राम-सकरी तीनों थाना- कुदरा, जिला- कैमूर, अजय मांझी 30 वर्ष पिता सुदर्शन मांझी ग्राम महादेव बिगहा, थाना- टेकारी, पिंटू मांझी उम्र 32 वर्ष पिता गणेश मांझी ग्राम-बिलास नगर, थाना- गुरारू दोनों जिला गया के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट