
भारत माता के ऊपर संगीत उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती पर लड़कियों ने किया संकेतिक नृत्य प्रस्तुत
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 10, 2022
- 497 views
रामगढ़ कैमूर ।। रामगढ़ के देवहलियां में नवभारत इंटरस्तरीय विद्यालय राजेंद्र नगर देवहलिया में वर्ष के आखिरी में विद्यालय परिवार के द्वारा विधायक सुधाकर सिंह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति सह पूर्व कृषि मंत्री बिहार सरकार मुख्य अतिथि के रूप में आए थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रिंकी सिंह अध्यक्ष जिला परिषद कैमूर भी उपस्थित थी। गरिमामयी उपस्थिति विनीत कुमार सिंह जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति उपाध्याय के द्वारा सरस्वती वंदना के गायन के साथ शुरू हुआ ।भारत माता के ऊपर संगीत उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती पर लड़कियों ने संकेतिक नृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। मंच का संचालन विद्यालय के प्लस 2 शिक्षक मंटू ठाकुर के द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ नीरज कुमार सिंह ,संतोष तिवारी ,अरविंद कुमार चौधरी ,शशांक पांडे ,शैलेश कुमार, कमलेश कुमार पाठक ,प्रबंध समिति सदस्य पिंटू कुमार सिंह, पप्पू सिंह ,उमेश सिंह, नीरज श्रीवास्तव शिक्षकों ने कार्यक्रम में आए हुए सैकड़ों लोगों को सम्मानित किए । विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को किस प्रकार से मजबूत किया जाए पर चर्चा किये। इस अवसर पर विद्याधर सिंह, संतोष सिंह, शाकिर अंसारी ,अनिल सिंह, अंगद सिंह, अजय सिंह विशाल कुमार, इंद्रजीत यादव ,गुड्डू सिंह डॉक्टर बिगु राम जैसे सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर