
कृषि पदाधिकारी एवं बिस्कोमान प्रबंधक मिलकर कर रहें उर्वरक की कालाबाजारी- विकास
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 12, 2022
- 388 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खड़सरा पंचायत के सरपंच विकास कुमार सिंह उर्फ धन्नू के साथ ही, अन्य किसानों द्वारा यह आरोप लगाया गया कि, प्रखंड कृषि समन्वयक एवं बिस्कोमान प्रबंधक के मिलीभगत से उर्वरक की कालाबाजारी किया जा रहा है। जिससे किसानों को उचित मूल्य एवं समय से उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वार्तालाप के दौरान विकास कुमार सिंह ने बताया कि बिस्कोमान के कर्मी रिंटू सिंह एवं दुर्गावती प्रखंड से कृषी समन्वयक द्वारा,जब रैक से खाद भेरियां बिस्कोमान के लिए आता है तो इन लोगो द्वाराअधिक मात्रा में खाद बिस्कोमान गोदाम मे न रखकर अलग रूम मे बंद करके रख दिया जाता है। उसके बाद अपने कुछ दलालों के माध्यम से उस खाद को उच्च कीमत पर बेच दिया जाता है।यह खेल बहुत दिनों से चल रहा है। कभी भी यहा किसानों को समय पर खाद वितरण नही किया जाता है।खाद के लिए किसानो को काफी संघर्ष करना पड़ता है। तिन बजे सुबह से हि लाईन में लगना पड़ता है।बिस्कोमान कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार भी कीया जाता है।बिहार सरकार द्वारा किसानों के समस्याओं पर कभी ध्यान नही दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार मे लिप्त अधिकारीयों के कारण आज भी किसानो को परेशान व प्रताड़ित होना पड़ रहा है। इस खाद के समस्या के उपर आज तक कोई भी अधिकारी कैमूर व रामगढ के सांसद विधायक ध्यान नही दिए। उनके द्वारा कहा गया कि मालगुजारी रसीद के आधार पर खाद मंगाकर बिस्कोमान में वितरण किया जाता तो ऐसी समस्या नहीं होता। पर ऐसा नहीं है उर्वरक तो आता है पर दुकानदारों को बेच दिया जाता है। सरपंच के साथ ही अन्य किसानों द्वारा कहा गया कि यदि बिस्कोमान के भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मीयो और दुर्गावती प्रखंड कृषि समन्वयक के उपर कार्यवाई कर किसानो के खाद की समस्या का जल्द समाधान नहि किया गया, तो आने वाले समय में हम लोग बाध्य होकर उग्र प्रदर्शन करेंगे। उक्त समय किसान विकास सिंह उर्फ़ धन्नू सरपंच खड़सरा पंचायत, जितेन्द्र साह, ईम्तिज मिँया,राजू साह, बलिष्ठर खरवार, गुंजन गुप्ता, दिनेश बरेठा, अफताब खान इत्यादि मौजूद रहें।
रिपोर्टर