
चैनपुर प्रखंड के चिताढी खेल मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Dec 27, 2022
- 244 views
चैनपुर से संवाददाता सिंगासन सिंह यादव कि रीपोर्ट
कैमूर ।। जिला के चैनपुर प्रखंड के चिताढी के खेल मैदान पर स्वर्गीय राम दहीन सिंह उर्फ मेम्बर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन श्री राधाकृष्ण उच्य विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजन हुआ वहीं इसकी अध्यक्षता राजेश सिंह कुशवाहा ने की एवं संयोजक श्री रणविजय सिंह के द्वारा किया गया इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एवं श्री वीरेंद्र कुशवाहा सदस्य पिछड़ा वर्ग के मौजूद रहे लोगों ने पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एवं श्री वीरेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया इस दौड़ प्रतियोगिता में 150 बालक तथा 90 बालिकाओं ने भाग लिया इसमें प्रथम स्थान फुलेमान अंसारी ने प्राप्त किया वहीं बालिका में सुमन तिवारी प्रथम स्थान पर रही 20 लड़कों एवं 20 लड़कियों का चयन अंतिम दिन दिनांक 28 दिसंबर को फाइनल प्रतियोगिता में लिया गया है वहीं मुख्य दर्शक के रूप में भोलानाथ सिंह यादव मदुरना से राजेंद्र सिंह यादव पूर्व मुखिया प्रभुनारायण सिंह पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह गणेश सिंह एवम इस क्षेत्र के तमाम सैकड़ों दर्शक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोगों ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम कराने से बालक एवं बालिकाओं में प्रतिभा उभरेगी एवं उनका सर्वांगीण विकास होगा
रिपोर्टर