हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां मुंडेश्वरी धाम में अखंड मानस का किया गया आयोजन

संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। जिला स्थित प्राचीन मां मुंडेश्वरी धाम में हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी अखंड रामचरित मानस पाठ का किया गया आयोजन। आपको बताते चलें कि हर वर्ष 31 दिसंबर को युवा जोश समर्थक सह दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खड़सरा पंचायत के वर्तमान सरपंच विकास कुमार सिंह उर्फ धन्नू के द्वारा, मां मुंडेश्वरी धाम में विगत 8 वर्षों से लगातार रामचरितमानस अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। जिसका की पूर्णाहुति 1 जनवरी को होता है। उपलक्ष में ब्रह्म भोज एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विकास सिंह द्वारा 31 दिसंबर दिन शनिवार को, रामचरित अखंड मानस का आयोजन किया गया। जिसका की पूर्णाहुति 1 जनवरी दिन रविवार को होगा। पाठ पूर्णाहुति के उपरांत ब्रह्म भोज एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उनके द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि, हम सभी युवा साथियों से अपील करते हैं कि, नशा से दूर रहकर सामाजिक समरसता बनाएं और पुण्य का भागीदार बनें नव वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। मां मुंडेश्वरी हमारे सभी युवा साथियों को सद्बुद्धि प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मां मुंडेश्वरी का ही कृपा है की वर्तमान समय में पंचायत वासियों द्वारा हमें सरपंच के पद पर आसीन किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट