
समाधान यात्रा पर कैमूर पहुंचे मुख्यमंत्री कई योजनाओं का किए शिल्यानास
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jan 29, 2023
- 298 views
संवाददाता -: अमित कुमार गुप्ता
कैमूर, भभुआ ।। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे कैमूर के भगवानपुर पढ़ौती गांव जहां कई योजनाओं का शिलान्यास किए। समाधान यात्रा को लेकर कैमूर पुलिस की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। जहां कैमूर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने पढ़ौती गांव में नवनिर्मित पोखरे, पुस्तकालय सहित विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किए। वहीं पढ़ौती गांव में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पहुंचते ही भारी संख्या में जनता जनार्दन की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पढ़ौती गांव में पंचायत सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की। जीविका दीदियों से कृषि यांत्रिक सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा किए। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर विपक्षी पार्टियों से छुपते हुए नजर आ रहे थे। मुख्यमंत्री से पूर्व मंत्री जीतनराम मांझी ने गया में बौद्ध महोत्सव में शराबबंदी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशों से आए पर्यटक के लिए बिहार में शराब को सफल बनाने को लेकर सवाल पर नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई बात नहीं है। जो भी है हमारे पार्टी के नेता है उन्होंने अपनी जानकारी ऐसा कद्दापी नहीं दी है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया को साझा करते हुए बताया। वहीं एक तरफ पढ़ौती गांव के ग्रामीण मुख्यमंत्री नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा को लेकर कैमूर प्रशासन की ओर से शहर से लेकर पढ़ौती गांव के विभिन्न गांवों में मुख्यमंत्री के आवागमन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद देखी गई।
रिपोर्टर