
समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न कार्य योजनाओं का किया गया निरीक्षण
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jan 29, 2023
- 291 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के भगवानपुर प्रखंड के पढ़ौति गांव में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समाधान यात्रा के तहत विभिन्न योजनाओं का किया गया निरीक्षण व उद्घाटन। आपको बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समाधान यात्रा के तहत रविवार को कैमूर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का समीक्षा किया गया।जिस क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कैमूर जिलान्तर्गत भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत पढ़ौती गांव स्थित वार्ड संख्या-9 का भ्रमण कर, पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के पढ़ौती तालाब, हर घर नल जल तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना आदि का जायजा लिया गया। वर्तमान में जीविका दीदियों एवं किसानों द्वारा स्प्रिंकलर के माध्यम से सिंचाई कर जैविक तकनीक से प्याज,सरसों, मटर, चना आदि की खेती की जा रही है, जिसका मुख्यमंत्री द्वारा मुआयना किया गया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को स्प्रिंकलर सिंचाई एवं जैविक तकनीक से की जा रही खेती से होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी। किसानों ने बताया कि स्प्रिंकलर के माध्यम से खेत की सिंचाई करने पर खेत की नमी जल्द ही खत्म हो जाती है जिससे प्याज का साइज बड़ा होता है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको प्रमोट करायें, ये किसानों के लिये लाभकारी है।मुख्यमंत्री द्वारा पढ़ौती ग्राम के वार्ड संख्या- 9 में स्थित महादलित बस्ती का जायजा लेने के क्रम में लोगों की समस्यायें सुनते हुए यथाशीघ्र समाधान के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बिहार महादलित सामुदायिक भवन - सह - वर्क शेड पढ़ौती का मुख्यमंत्री द्वारा अवलोकन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिहार महादलित विकास मिशन अंतर्गत संचालित रविदास किशोरी समूह एवं अंबेडकर किशोरी समूह की बालिकाओं से बातचीत की। ग्राम पढ़ौती के वार्ड संख्या-7 में मुख्यमंत्री ने जल - जीवन - हरियाली अभियान के तहत, जीर्णोद्धार किये गये कुएं एवं सोखता निमार्ण का जायजा लिया।वहीं मुख्यमंत्री ने ग्राम पढ़ौती के वार्ड संख्या - 7 में विकसित पुस्तकालय का शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पुस्तकालय कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, अध्ययन कक्ष एवं लाइब्रेरियन कक्ष आदि का मुआयना किया। जिसके उपरांत मुख्यमंत्री का काफिला भभुआं के लिए रवाना हुआ।काफिले में सुरक्षा के दृष्टिकोण से डीजीपी बिहार राजविंदर सिंह भट्टी के साथ ही शासनिक प्रशासनिक पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
रिपोर्टर