आगामी 25मार्च को बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार मेहता के आगमन को लेकर जनता को किया जा रहा जागरूक

चैनपुर से संवाददाता सिंगासन सिंह यादव


कैमूर, चैनपुर ।। बिहार प्रदेश राजद के द्वारा शहीद जगदेव प्रसाद राजनीतिक जागरूकता सम्मेलन 25 मार्च को भभुआ में आयोजित होगा। जिसको सफल बनाने के लिए जिला के राजद नेताओं ने पहुंचे चैनपुर जनता से सम्पर्क साधा। जिसमें कि राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव अक्षय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए  चैनपुर में डोर टू डोर जनता से मिलने पहुंचे। और जगदेव प्रसाद के बारे में बताया। जिला प्रधान महासचिव अक्षय कुमार ने कहा है जगदेव प्रसाद के मार्गदर्शन में चलकर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने गरीबों, दलितों , शोषित  और असहाय को कल्याण किया।  झोपड़ी में रहने वाला को मकान दिया ।  शिक्षा, रोजगार पर काम किया। बिहार आज काफी प्रगति पर है। आज उन्हीं का देन है कि बिहार में गरीबों को हक अधिकार देकर उनकी चेहरा पर खुशहाली लायी है। इसलिए सभी लोगों को जगदेव प्रसाद के मार्गदर्शन को अपना कर प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को भभुआ में जगदेव प्रसाद राजनीतिक जागरूकता सम्मेलन रखा गया है। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री आलोक कुमार भाग ले रहे हैं। जिनको सफल बनाने के लिए एक जुट होकर आगे आना है। और  हजारों की संख्या में भाग लेकर सफल बनाना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट