
पंचायत भवन कार्यालय बना शोभा की वस्तु नहीं आते हैं अधिकारी
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Mar 26, 2023
- 184 views
रामपुर से सुचित पान्डेय
रामपुर(कैमूर) ।। प्रखंड के पंचायत भवनों पर नहीं आते हैं अधिकारी पंचायत भवन बना शोभा की वस्तु। आपको बताते चलें कि रामपुर प्रखंड के अधिकांश पंचायत भवनों पर नहीं आते हैं अधिकारी पंचायत के निवासी कार्यों के लिए आकर भी होते हैं परेशान। पूर्व में भी पंचायती राज प्रखंड पदाधिकारी दिव्य शक्ति को सूचित किया जा चुका है पर पंचायती राज पदाधिकारी कर्मियों पर कार्यवाही करने में दिख रही विफल। रामपुर प्रखंड के किसी भी पंचायत भवन पर सरकारी कर्मी न के बराबर रहते हैं पंचायत के आवेदक जाकर होते हैं परेशान। अभी ताजा मामला सवार पंचायत भवन का है देखने को मिला की 11 बजकर 20 तक भी कोई कर्मी पंचायत भवन परिसर में उपस्थित नहीं पाए गए। वही भितरी बाॕध पंचायत भवन कार्यालय पर 12:00 बजे तक ताला बंद पाया गया। वही गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के सभी पंचायत भवनों पर सरकारी कर्मी सप्ताह में मात्र 1 दिन ही आते हैैं। वह भी12:00 बजे आते हैं और 2:00 बजे चले जाते हैं। रामपुर प्रखंड का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई मामला कई पंचायत का आ चुका है।बिहार सरकार के निर्देशानुसार हर पंचायत भवन पर पंचायत सचिव, लेखापाल, कार्यपालक, सहायक का रहना अनिवार्य है। लेकिन पंचायत भवन या सरकारी पंचायत भवन पर कार्य दिवस के 95% समय तक नहीं रहते हैं कर्मी। पंचायती राज पदाधिकारी से इस संदर्भ में जानकारी लेने पर कहा गया कि अभी जानकारी लेकर बताती हुं कि क्या कारण है। पर उनके द्वारा कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया। आज ही नहीं पंचायती राज प्रखंड पदाधिकारी से पहले भी बात किया जा चुका है। एक बार तो उनके द्वारा यहां तक कहा जा चुका है कि कर्मी हमारी नहीं सुनते हैं। इस संदर्भ में विगत 2 महीना पूर्व जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी सूचित किया जा चुका है। उनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया था कि बहुत जल्द ही सुधार हो जाएगा। पर अभी तक सुधार देखने को नहीं मिला।
रिपोर्टर