ऐतिहासिक होगा सासाराम का सम्राट अशोक जयंती समारोह-: अर्जुन गुप्ता

संवाददाता -: अमित कुमार गुप्ता 


सासाराम (रोहतास) ।। अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता के उपस्थिती में सासाराम के कोनार मंडल में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उदय पांडेय के आवास पर प्रधानमंत्री जी के 99 ऐपिसोड मन की बात को सुना गया तथा आगामी दो अप्रैल के प्रस्तावित सम्राट अशोक की जयंती समारोह को लेकर मंडल के कई गाँव जैसे चंदनपुरा, कैथी, बैरूकही आदि गाँवो का दौरा कर वहाँ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया। श्री गुप्ता ने कहा कि हम सब के लिये यह गौरव की बात है, कि हमारे रोहतास जिला के सासाराम मे देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी आ रहे है आगे श्री गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से कोनार मंडल प्रभारी सह अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश महासचिव विकास तिवारी मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने प्यार स्नेह के साथ गाँव का दौरा कराया इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से आभार मौके पर अशोक पांडेय, हीरा ठाकुर, रंजन पाठक, विकास पांडेय, मुनमुन पांडेय, गुरु शंकर तिवारी, कृष्णा तिवारी, धीरज पांडेय, टिंकू पांडेय, रोहित कुमार पांडेय आदि दर्जनों लोग मौजूद रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट