बिहार सरकार व मंत्री दे रहे अवैध बूचड़खानों को संरक्षण- उत्तम पटेल

कैमूर संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट


कैमूर ।। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम पटेल द्वारा कैमूर जिला सहित प्रदेश के अन्य जगहों में चल रहे अवैध बूचड़खानों के लिए चिंता व्यक्त किया गया साथ ही उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि बिहार सरकार व बिहार सरकार के मंत्रियों के संरक्षण में कैमूर सहित प्रदेश के अन्य जगहों में अवैध बूचड़खाने को संरक्षण दिया जा रहा है। उनके द्वारा कहा गया कि पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआं सुनिल कुमार के द्वारा अवैध बूचड़खाना वह गौ तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वर्ग विशेष के गांव बाबुरा में छापा मारकर कई गायों को उनके चंगुल से मुक्त कराया गया। चिन्हित कर कई तस्करों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अवैध बूचड़खाने एवं गौ तस्करी के विरुद्ध उनके द्वारा पुनः कार्यवाही हेतु मांग किया गया पर संबंधित उच्च अधिकारियों द्वारा परमिशन नही दिया गया। और उनके कार्यकाल को पूरा किये बिना 7 महिने में तबादला कर उन्हे पटना सचिवालय में बुला लिया गया। जिससे कि स्पष्ट होता है,कि इस समय नितीश कुमार के बेहद करीबी हर समय चिपके रहने वाले उनके मंत्री की साझेदारी का प्रभाव है। और इससे संदेश जाता है कि ईमानदारी पूर्वक कार्य करने वाला अधिकारी बिहार सरकार के लिए गुनाहगार है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट