
मुआवजे की राशि की मांग के लिए किसानों ने किया चक्का जाम
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Apr 29, 2023
- 248 views
संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के चांद प्रखंड अंतर्गत बिहार उत्तर प्रदेश के सीमा पर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के द्वारा भूमि की उचित मुआवजा ना मिलते देख किया गया चक्का जाम। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में सरकार द्वारा किसानों की किए जा रहे भूमि अधिग्रहण की उचित मुआवजा ना मिलने से नाराज किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के द्वारा भाजपा जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष विमलेश पांडेय के नेतृत्व में चांद प्रखंड के यूपी बिहार के बॉर्डर पर चक्का जाम किया गया। जिस संदर्भ में जानकारी देते हुए विमलेश पांडेय के द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह पहले कैमूर जिला पदाधिकारी से किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिला व अपनी समस्या बताया, जिसके उपरांत कैमूर जिला पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया की एक सप्ताह के अंदर एन एच आई के अधिकारी और स्थानीय संबंधित पदाधिकारिय व किसानों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। परंतु अब तक किसानों को कोई सूचना नहीं मिला, इसलिए हम सभी रामपुर, भभुआ, चैनपुर, चांद के किसान चक्का जाम किए हैं। यदि सरकार द्वारा किसानों के जमीन का उचित मुआवजा अधिकारियों द्वारा घोषित नहीं किया जाता है तो हम लोग अनिश्चितकालीन प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
रिपोर्टर