
प्रधानमंत्री के वेमिशाल कार्यक्रम को लेकर विधानसभा में किया गया संवाद
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jun 09, 2023
- 151 views
सवांददाता-: अमित कुमार गुप्ता
नुआंव, कैमूर ।। शुक्रवार को प्रधानमंत्री के 9 साल वेमीशाल कार्यक्रम के रामगढ़ विधानसभा के रोहियां गांव में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में संवाद परिचर्चा किया गया। गांव समाज के बिच आमजनों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मैं वैसे सभी साथियों का स्वागत करता हूं जिनके बल पर रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वृक्षारोपण किया, उन्होंने ये भी कहा कि आज पूरे देश में मानस पटल पर तेजी से अग्रसर है। कुछ ऐसे पार्टी के लोग है जिन्हें प्रधानमंत्री के पद पर खाली पुलाव पका रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि प्रधानमंत्री में रिक्तियां नहीं है। बिहार सरकार के भ्रष्टाचार नीतियों पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है यह सरकार कमीशनखोरी और घोटालेबाजी की बद से बद्तर हो गई है, ये चिंता का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों को सजग रहना है और आने वाले लोक सभा चुनाव में रामगढ़ से जीत के अंतर को ध्वस्त करते हुए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतना है। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष डॉ. रामराज भारती ने अपने भावुक संबोधन में देश को जैसे नरेंद्र मोदी की तरह भारत मां के वीर सपूत की जरुरत है, ठीक वैसे ही रामगढ़ विधानसभा में अशोक कुमार सिंह के तरह विकास पुरुष देव तुल्य की जरुरत है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 9 साल बेमिशाल कार्यक्रम जो 30 मई से 30 जून तक चलने वाला है। जिसको लेकर मैं दुर्गावती प्रखण्ड में 125 महादलित लोगों को भारतीय जनता पार्टी में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को शामिल कराऊंग। वहीं इस संवाद परिचर्चा में कमलाकर चौबे, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, नमोनारायण चतुर्वेदी, राजीव श्रीवास्तव, जिला अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. रामराज भारती, डॉ. दिनेश उपाध्याय, जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंचायत के सभी प्रमुख ने अपने अंदाज में मंच पर भाषण दिया।
रिपोर्टर