पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचे जिला के मुखिया,जिला पार्षद व प्रतिनिधिगण

संवाददाता सिंगासन सिंह यादव


कैमूर ।। जिला चांद प्रखंड अंतर्गत भलुहारी गांव में स्व लल्लन यादव के श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिस श्राद्ध कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कई दिग्गज हस्तियों ने पहुंच कर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।आपको बता दें कि स्व  लल्लन सिंह यादव पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य चांद विशंभर नाथ सिंह यादव उर्फ वकील यादव के पिताजी थे।जिनकी उम्र लगभग 74 वर्ष थी। जिनकी अचानक हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई थी।तत्पश्चात उनका श्राद्ध कार्यक्रम 25 जून दिन रविवार को   उनके पैतृक गांव भलुहारी में संपन्न हुआ।स्व ललन सिंह यादव शिक्षक  पद से सेवा निवृत्त होकर अपने गांव रहते थे। जहां पर गांव एवं आसपास के लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरणा जगाने का काम करते थे। उन्होंने अपने शिक्षक की कुर्सी पर रहकर शिक्षा के प्रति समाज को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करने का काम किया था।   स्व ललन सिंह यादव अपने जीवन काल में छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य बनाने में अहम भूमिका निभाई है।इस मौके आने वाले आजा आगंतुकों को सम्मान में पूर्व चेयरमैन विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव, बैकुंठ नाथ यादव, ददन यादव, गुड्डू यादव, आलोक यादव, पूर्व मुखिया कैलाश नाथ सिंह यादव सभी परिवार के लोगों द्वारा आने वाले लोगो को सम्मान में लगे रहे। श्राद्ध कार्यक्रम में पूर्व सांसद ददन पहलवान,पूर्व विधायक रामचंद्र यादव, संत विष्णु रात दास उर्फ अमेरिकन बाबा , डॉक्टर जागेश्वर यादव ,कैमूर शांति सेना के सेनापति बहादुर यादव,डॉ अखिलेश यादव, पूर्व चेयरमैन प्रमोद सिंह यादव,जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, पूर्व जिला पार्षद सदस्य आलोक रावत,कमलेश चौरसिया,बूल्लू मस्ताना,गजेंद्र गुप्ता, बसपा नेत्री मांनकी देवी,चैनपुर थानाध्यक्ष संजय पासी,जिला परिषद प्रत्याशी दुर्गावती भाग 2 अरविंद यादव, समाजसेवी जयप्रकाश यादव, जगदंबा यादव, मुकेश यादव, हीरा यादव ,बिकाऊ यादव, मनोज सिंह ,अजीत यादव,सुरेश आर्यन,मुखिया प्रतिनिधि शेख ताहिद सिद्धकी, मुखिया प्रतिनिधि रामानंद पासवान पैक्स अध्यक्ष डूंमरकोन चंद्राईत यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना गिरी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष अधौरा श्री भगवान यादव, डॉक्टर नरसिंह प्रसाद यादव, पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी श्वेता कुशवाहा, वूल्लू मस्ताना, पूर्व जिला पार्षद सदस्य कमलेश राम, समाजसेवी संतोष यादव सोपुर, पूर्व सरपंच राजेंद्र यादव, काफी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित होकर स्वर्गीय ललन सिंह यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं भगवान से उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर महाप्रसाद भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। जहां पर गांव ही नहीं आसपास के काफी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट