
अंतराष्ट्रीय मद्य निषेध को लेकर जिलें में पुलिस प्रशासन द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jun 27, 2023
- 144 views
संवाददाता-: अमित कुमार गुप्ता
भभुआ, कैमूर ।। अंतराष्ट्रीय मद्य निषेध पर सोमवार को समाहरणालय से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें मॉडल थाना के मेजर मनोज सिंह ने एसआई, एएसआई, पुलिस दल-बल के साथ मद्य निषेध के बैनर तले समाहरणालय परिसर से लेकर एकता चौक होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए पुनः पुलिस लाईन थाना पहुंचा। जिसमें उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने शराब, तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर विस्तार से आमजनों को बताया गया। शराब के अत्यधिक उपयोग से लोगों के शरीर पर किस तरह से दुष्प्रभाव पड़ता है, इसके बारे में बैनर-पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस लाईन के मेजर मनोज सिंह ने बताया कि नशीली चीजों और पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने एक प्रस्ताव में 7 दिसम्बर 1987 को इसे मनाने का निर्णय लिया था। तभी से पूरे विश्व में नशा निरोधक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि इस अवसर पर कैमूर में प्रभातफेरी के माध्यम से पूरे शहर में नशे के विरुद्ध बच्चों द्वारा जागरूकता फैलाई गई तथा नशा उन्मूलन के विषय पर वाद-विवाद और पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा।
रिपोर्टर