रेलवे प्रशासन ने यात्री का खोया लैपटॉप लौटाया

कैमूर-(रोहतास) ।। सासाराम रेलवे प्रशास ने यात्री कि किया सहयोग लैपटॉप हुआ बरामद। संदर्भ में जानकारी देते हुए सासाराम रेल थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि दिनाक 15 जुलाई दिन शनिवार को पटना भभुआं इंटरसिटी में एक यात्री का ट्रेन में लैपटॉप छूट गया। यात्री द्वारा रेल थाना सासाराम आकर लैपटॉप ट्रेन में छूटने का सूचना दिया गया। यात्री पवन कुमार पिता बसंत गिरी गांव -पीलापुर, थाना-जगदीशपुर, जिला भोजपुर का निवासी है। ऊक्त ट्रेन के गाड़ी संख्या 13250 डाउन भभुआं पटना इंटरसिटी लौट रही थी। रेलवे स्टेशन सासाराम आकर प्लेटफार्म संख्या 6 पर आकर रुकी, तो रेल थाना प्रशासन द्वारा यात्री को साथ में लेते हुए, यात्री के कथननुसार बोगी को सर्च किया गया। ट्रेन की बोगी में रैक के उपर काला रंग का पिट्ठू बैग में रखा लैपटॉप वैसे ही पड़ा हुवा था। जो रेल थाना सासाराम लाकर लैपटॉप का असली स्वामी पवन कुमार को लैपटॉप सुपुर्द किया गया। जिसके लिए लैपटॉप के स्वामी द्वारा रेल थाना प्रशासन का धन्यवाद किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट