14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे राम, बच्चों ने रंगोली बनाकर दिया कई दिशा निर्देश


कैमूर ।। भभुआ देवी जी रोड चिल्ड्रेन एकेडमी केयर जोन में रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम शनिवार को कराया गया। जिसका उद्घाटन भभुआ थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं विद्यालय के प्रिंसिपल विनय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया है। विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं ने विभिन्न तरह के रंगोली बनाकर रंगोली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया है।


वही रंगोली के माध्यम से छात्र छात्राओं ने बताया कि 14 वर्ष बाद वनवास से अयोध्या राम लौटे थे जो उनके आने की खुशी में उस दिन लोगों ने दिया जलाया गया था। जो दीपावली के रूप मनाते हैं। इसके साथ ही रंगोली के माध्यम से भ्रूण हत्या बाल विवाह महिलाओं पर अत्याचार करना और लड़का लड़की में भेदभाव करना यह गलत बात है। इस रंगोली के माध्यम से संदेश दिया गया कि आज के समय लड़का लड़की को एक समान आदर भाव देना चाहिए ताकि आज भी लड़की लड़का से काम नहीं है। इसीलिए सरकार भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। ताकि  राम के युग में जो नारियों का सम्मान दिया जाता था आज भी हमारे देश में नारी और महिलाओं का सम्मान दिया जाए। वही भभुआ थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने कहा कि चिल्ड्रन एकेडमी केयर जोन परिसर में बच्चियों के द्वारा जो रंगोली बनाकर लड़का लड़की में भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया गया। यह समाज के लिए अच्छी पहल है और मेरे द्वारा भी लोगों को संदेश और अपील है कि घर में नारियों का सम्मान करें बेटा बेटी को एक समान समझे और आगे पढ़ाने और बढ़ाने का काम करें तभी हमारे समाज का उत्थान होगा। वही मौके पर रिमझिम मुस्कान प्रतिज्ञा पायल संजना नंदिनी सोना अन्नया एवं विद्यालय के डायरेक्टर निलम श्रीवास्तव एमडी मयंक राज वसु सुबोध सिन्हा अभिषेक शर्मा प्रमोद कुमार मीरा दुबे अरविंद एवं सभी छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट