
पैसा केन्द्र का बिहार सरकार को देने में क्या दिक्कत : सम्राट चौधरी
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Nov 26, 2023
- 133 views
कैमूर।। जिले के भभुआ के नगरपालिका मैदान में बिहार के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत किया गया, कैमुर जिले में उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था, जिले के सीमा में प्रवेश करते ही उनको लड्डू से तो कोई सिक्का से तोलकर उनका स्वागत कर रहा था। सभी उनको माला पहनाने के लिए उनके पास जाना चाहता था, जिले से चारों भाजपा के पूर्व विधायक, एम एल सी संतोष सिंह, सहित प्रदेश के अन्य नेता भी साथ में स्वागत में लगे रहे। स्वागत के बाद सभा में उन्होंने बताया की कैमुर जिले से होकर गुजरती हुई जे एक्सप्रेस वे जा रहा है किसानों को उचित दर से मुआवजा राशि मिलनी चाहिए, पैसा केन्द्र सरकार को देना है, बिहार सरकार सर्किल रेट तय क्यों नहीं करती, हमलोग किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं, सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल तथा संचालन संतोष खरवार ने किया, कैमुर भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंद्रभान सिंह, महामंत्री, चांद से अभय कुमार सिंह (गुड्डू) युवा मोर्चा के अखिलेश नारायण सिंह, इंद्रजीत बलि सिंह सहित जिले के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर