केंद्र में बसपा सुप्रीमो के नेतृत्व में सरकार बनेगी - राम इकबाल राम

68 वां जन्मदिन जनकल्याण दिवस में मनेगा 

कैमूर ।। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती कुमारी का 68 वां जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाने को लेकर बसपा प्रदेश सचिव सह मुख्य सेक्टर इंचार्ज राम इकबाल राम, सासाराम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार, कैमूर बसपा संगठन मंत्री अरुण खरवार आदि लोगों ने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक जन्मदिन मनाने को लेकर बैठक आहूत किया जा रहा है। मातोश्री पाना भवन में प्रेस वार्ता में बताया कि केंद्र का विकल्प बसपा सुप्रीमो बहन मायावती है। बहन को रोकने के लिए इंडिया एवं एनडीए गठबंधन एड़ी चोटी एक करके रख दिया है। देश सभी राजनीतिक दलों की चेहरा को देखते हुए बसपा सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री शासन में जो कार्य कर दिया है वह इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार लोकसभा चुनाव में बसपा 40 सीटों पर चुनाव लड़कर केंद्र में पार्टी को मजबूत करेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट