जन विश्वास यात्रा के लिए चलाया जन सम्पर्क

चारों धाम मिश्रा की रिपोर्ट


दावथ (रोहतास)।। दावथ प्रखंड के विभिन्न गांवों में राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने  के लिए जनसंपर्क किया गया। 23 फरवरी को बलदेव उच्च विद्यालय दिनारा के प्रांगण में तेजस्वी यादव की रैली में भाग लेने के लिए लोगों से अपील की गई। जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए राजद के सभी कार्यकर्ता रात दिन लगे हुए हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि बिहार की जनता अपने नेता तेजस्वी का इंतजार कर रही है। युवाओं किसानों,  गरीबों,महिलाओं की पहली पसंद आए तेजस्वी यादव है। 2024 की लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता तेजस्वी के साथ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट