रामनवमी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट

              

 भगवन श्रीराम के जन्मोत्सव  पर शोभा यात्रा में श्री राम के नारे गूंजे, शोभा यात्रा का जगह-जगह किया जा रहा स्वागत


भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन सिंह,विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय बजरंग दल के द्वारा किया गया शोभा यात्रा का नेतृत्व


शिवहर----- प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सौजन्य से जिले के पूरनहिया बाजार के बसंत पट्टी चौक से विभिन्न मार्गो होते हुए शिवहर बाजार कर शोभा यात्रा बढ़ रहा है। शोभायात्रा शहर का भ्रमण  करते हुए श्री राम जानकी मठ पर शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा।

हर साल की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सौजन्य से श्री रामनवमी चैत्र मास के नौवे दिन प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।

 जिला पदाधिकारी पंकज कुमार ,पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश के आलोक में रामनवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारीयों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है ,जबकि अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ,एसडीपीओ अनिल कुमार भी विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय ,विभाग संरक्षक राकेश तिवारी ,विभाग सह-संयोजक बजरंग दल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आज भगवान श्री राम का जन्मोत्सव है ,यह भगवान विष्णु के सांतवे अवतार और हिंदू रामायण के केंद्रीय पात्र भगवान राम की जयंती है।

उन्होंने बताया कि रामनवमी को दुनिया भर के लाखों हिंदू बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं, क्योंकि यह सदाचार, धार्मिकता और आदर्श इंसान का प्रतीक है। लोग अपने जीवन में भगवान श्री राम का आशीर्वाद और शांति पाने के लिए मंदिरों में जाते हैं, पूजन करते हैं और यह पर्व मनाते हैं।

पृथ्वी पर धर्म और धार्मिकता को बहाल करने के लिए आज का दिन शुभ है। बसंत पट्टी चौक, पूरनहिया बाजार, सोनौल सुल्तान ,पिपराही बाजार ,चमनपुर चौक, शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए शोभायात्रा श्री राम जानकी मंदिर जाकर प्रसाद ग्रहण कर समाप्त होगा।

शोभा यात्रा में जिला अध्यक्ष संजय सिंह ,जिला उपाध्यक्ष आचार्य मणिकांत,जिला मंत्री राकेश कुमार ,जिला सह -मंत्री प्रकाश मिश्रा ,जिला बजरंग दल के संयोजक सूरज पटेल ,बजरंग दल के संरक्षक रितेश कुमार सहित भाजपा के डॉक्टर नूतन माला सिंह, विनय कुमार सिंह ,राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी, बजरंगी सिंह, विकास कुमार सिंह सहित भगवान श्री राम के साईं प्रभु अनुयाई शोभायात्रा में शामिल हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट