जातीय गणना कर आर्थिक आधार पर एक-एक परिवार का सर्वे किया गया

संवाददाता अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट 


नोखा (रोहतास)-- जातीय गणना कर आर्थिक आधार पर एक-एक परिवार का सर्वे किया गया जिनमें 94 लाख परिवार आर्थिक रूप से कमजोर पाए गए उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोखा बाजार समिति के मैदान में  चुनाव प्रचार के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। इन्होंने आगे  स्वीकार किया कि उन्होंने दो बार गलती की है। जिस कारण आरजेडी को फिर से सत्ता में आने का मौका मिला। उन्होंने खुले मंच से कहा कि पहली बार जब हमने गलती की तो राजद के लोगों को अपने साथ लिया, लेकिन जब गड़बड़ी करने लगे तो उन्हें हटा दिया। लेकिन भूल बस दूसरी बार भी उन्होंने गलती कर साथ ले ली। लेकिन अब वह ऐसी गलती फिर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 में भाजपा के साथ मिलकर उन्होंने जो सरकार बनाई। उसके बाद बिहार में काफी कुछ बदलाव हुआ। मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब आरजेडी सत्ता में थी तो हिंदू - मुसलमान के बीच झगड़ा होता था। जब जदयू तथा भाजपा साथ आए तो उन लोगों ने इस झगड़े को खत्म कर दिया। आज भी अगर वो सत्ता में आ जाएंगे तो फिर से हिंदू मुसलमान के भी झगड़ा करवाने लगेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने देना है। इस मौके पर सभा को संबोधित करने वालों में मंत्री विजय चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया, नोखा विधानसभा प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी, संजय कुमार ने संबोधित किया । चुनावी सभा में राजपुर जिला पार्षद अब रेशमा पटेल, अशोक कुमार, अनूप कुमार, रूपेश चंद्रवंशी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह,  जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट