आठ लाख से अधिक का ब्राउन सुगर जब्त दो गिरफ्तार

रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में नगर थाना की पुलिस` ने `आठ लाख रुपए` से अधिक का ब्राउन शुगर बरामद किया है। मामले में दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में एक झारखंड का बताया जाता है। इस संबंध में `मंगलवार को एसडीपीओ दिलीप कुमार ने नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी।` एसडीपीओ ने बताया कि नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति ई-रिक्शा से ब्राउन शुगर लेकर स्टेशन की तरफ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टेशन परिसर से दो लोगों को गिरफ्तार किया। `उनके पास से 832 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद किया गया।` गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट