
पूर्व प्राचार्य को भोजपुरी रत्न सम्मान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 23, 2024
- 78 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम के डॉ. गुरुचरण सिंह पूर्व प्राचार्य एस पी जैन को भोजपुरी रत्न से सम्मानित किया गया है।
भोजपुरी को देश विदेश में प्रचारित करने के साथ भोजपुरी के विकास को लेकर किये गए सराहनीय कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भोजपुरी संगम द्वारा आयोजित चतुर्थ महोत्सव में सासाराम के एसपी जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ गुरू चरण सिंह को भोजपुरी रत्न से सम्मानित किया गया है ।
गुरुचरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी को संरक्षण देने से ही हिंदी सशक्त हो सकती है । उन्होंने कहा कि यह सम्मान सासाराम और रोहतास के भोजपुरी भाषी लोगों का सम्मान है।
रिपोर्टर