देश भर में लोग जहां अपने घरों में परिवार के साथ दीपावली का पर्व मना रहे हैं, वहीं जवान देश की सुरक्षा में जुटे हुए हैं

भभुआ, कैमूर । नगरपालिका  मध्य विद्यालय भभुआ के प्रांगण में शिवम कुमार के नेतृत्व में एक दीया शहीदों के नाम पर मिट्टी की दीया वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दीपावली में अपने घर पर एक दीया शहीदों के नाम जलाएं। इस लिए छात्र-छात्राओं के बीच दीया वितरण किया गया। इस दौरान छात्रों ने मिट्टी के दीया को रंग- बिरंगे कलरफुल से बहुत ही सुंदर मिट्टी की दीया को किया। सभी छात्र-छात्राओं को दीया वितरण किया गया। शिवम कुमार ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शहीदों को दीपक जलाकर हम श्रद्धांजलि दे। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश भर में लोग जहां अपने घरों में परिवार के साथ दीपावली का पर्व मना रहे हैं, वहीं जवान देश की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। वह अपने परिवारों के साथ कई त्योहार नहीं मना पाते हैं। शहीदों के साथ देश की सेवा करने वाले जवानों को भी याद किया जा रहा है। शहीदों की शहादत को हर देशवासी को याद रखना चाहिए। हम सभी को देश और समाज के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों को आयोजन करने का मकसद समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना हैं। हमारे भी देश और राज्य के प्रति कर्तव्य हैं। लोकल पर वोकल आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करें और अपने आस पास के लोगों से ही दीया अवश्य खरीदें। इसका उद्देश लोगों को पौराणिक प्रथा और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है, ताकि वो दिवाली पर मिट्टी के दीपक जलाने के लिए प्रेरित हो सकें। हम मिट्टी के सामानों का उपयोग करेंगे तो कुम्हार समाज, जिसका यह पारंपरिक कारोबार है, दिवाली पर उनके घर भी रोशन होंगे और चेहरों पर मुस्कुराहट रहेगा। इस कार्यक्रम के दौरान विघालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र  तिवारी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार प्रभाकर,पीयूष कुमार, कविता कुमारी, लीलावती कुमारी, मंजू कुमारी, गौतम ठाकुर, रविता कुमारी आदि समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें !!

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट