गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न

रोहतास l गोवर्धन पूजा जिले में हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिसमें लोगों ने गौमाता को पूजा पाठ करने के बाद गदका पहलवानी, लाठी भांज सहित पुराने खेलों का करतब दिखाया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का धूमधाम से कराई गई। जिसमें गोशलडिह गांव में नाटक मंचन रात्रि में,कान्ध बहुआरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विनोद प्रसाद के द्वारा पूजा पाठ कराई गई।


जबकि दिनारा,किशुनपुरा, बडवा,रामपुर,सरांव,मुसवथ, सूर्यपुरा , नासरीगंज, बलिया, सासाराम गोशाला सहित सैकड़ों बस्तियां में भगवान गोवर्धन पूजा पाठ कराई गई। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम सोमवार तक कराया जायेगा। इस संबंध में लोगों का कहना की गोवर्धन गोकुल में एक पर्वत का नाम है वह जो इंद्रियों को बढ़ाता है, कृष्ण भक्ति को बढ़ाता है,अन्नकूट या गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारम्भ हुई है।हिन्दू धर्मावलंबी घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ जी की अल्पना बनाकर उनका पूजन करते है ।गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा,


गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे।सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी,

तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा।गोवर्धन हिल को एक पवित्र स्थल माना जाता है  

यह भगवान कृष्ण के जीवन से संबंधित कई किंवदंतियों की स्थापना है 

माना जाता है कि देवता पहाड़ी की धरती में अवस्थित हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट