महाकाय इंटरप्राइजेज के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में किया गया भोज का आयोजन सम्मानित समाजसेवी हुए सम्मिलित

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 


भभुआं(कैमूर)- अनुमंडल के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उमापुर नई बस्ती शाहपुर पहाड़िया रोड में महाकाय इंटरप्राइजेज के द्वारा किया गया भोज का आयोजन सम्मानित समाजसेवी हुए सम्मिलित। आपको बताते चलें कि विगत 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर महाकाय इंटरप्राइजेज के स्वामी अजय कुमार पिता भूतपूर्व सैनिक कैलाशपति सिंह के द्वारा कराया गया था, जिसमें पेपर प्लेट व थाली का निर्माण किया जाता है। जिनके द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में जिला के समाज सेवकों को लिट्टी चोखा व खीर भोज के आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया। जिस अवसर पर सरैया पंचायत के मुखिया उमेश दुबे के कर कमलों से उपस्थित समाजसेवियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अजय कुमार द्वारा पेपर प्लेट व थाली निर्माण के कार्य में आने के लिए अपने पिता भूतपूर्व सैनिक कैलाशपति सिंह को श्रेय दिया गया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह कलमकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ बिहार प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष सह कलमकार जैनेन्द्र तिवारी उर्फ चातर बाबा, राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी,अखिल भारतीय समाचार पत्र के जिला संवाददाता संदीप कुमार,परशुराम सेना के अन्य सदस्य मंगल चौबे, राकेश उपाध्याय, आनंद पांडेय,राज्य स्तरीय फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह उर्फ अलियारु सिंह, दीपक कुमार, आदित्य राज, अभिषेक राज, सिंह चंद्रमा कुमार सिंह, संतोष दुबे, गौरव सिंह, सुमित कुमार इत्यादि सम्मिलित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट