27 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार बाइक जप्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 11, 2026
- 6 views
संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- स्थानीय थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गावती थाना अंतर्गत ग्राम कोटसा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अपाची मोटरसाइकिल नंबर BR 45 S 0584 पर सवार एक व्यक्ति को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान विनोद यादव 26 वर्ष पिता शेषनाथ यादव ग्राम कल्याणपुर, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के रूप में हुई है।


रिपोर्टर