चैनपुर पुलिस ने तीन शराबियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआंं(कैमूर)-----  अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर  पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन शराबियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शराबियों में हीरामणि बिंद उर्फ हीरा प्रसाद, पिता दया बिंद, ग्राम केवा तथा प्रदीप कुमार चौहान, पिता श्याम बिहारी चौहान और प्रमोद चौहान, पिता रूपा चौहान, दोनों निवासी सकिम हाटा, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रहने वाले हैं। तीनों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, वारंट के मामले में लाल बिहारी बिंद उर्फ भोला बिंद, निवासी शाकिब लक्ष्मणपुर, थाना चैनपुर, जिला कैमूर को गिरफ्तार किया गया।


बताते चलें कि पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट