एसएसबी और पुलिस के संयुक्त अभियान में हथियारों व गोलियों का जखीरा बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 11, 2026
- 5 views
मोर्वे डेम के समीप पहाड़ी के जंगल में छिपाकर रखे गए थे हथियार, 48 जिंदा कारतूस और 12 ईएफसी भी मिले
ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट
गयाजी।लखीसराय जिले के बन्नुबगीचा थाना क्षेत्र में 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)गयाजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर हथियारों एवं गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। यह अभियान 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया के कमांडेंट श्री कुणाल के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट श्री अबनीश यादव के नेतृत्व में चलाया गया।
वाहिनी के ‘एफ’ समवाय, बन्नुबगीचा तथा लखीसराय जिले की बन्नुबगीचा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से न्यू बरमसिया, न्यू बंकुरा, पंचभुर, सिमरातरी, मोर्वे डेम एवं श्रृंगी ऋषि पहाड़ी क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी एवं छानबीन की गई। तलाशी के क्रम में मोर्वे डेम से लगभग 400 मीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में देहनी टोला टिकहाव पहाड़ी के जंगली क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हथियार, मैगजीन और विभिन्न बोर के कारतूस बरामद किए गए।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
- एसबीबीएल (12 बोर) राइफल – 01
- 9 एमएम एसएमजी कार्बाइन – 01
- 9 एमएम एसएमजी कार्बाइन मैगजीन – 01
- 9 एमएम एसएमजी कार्बाइन स्लिंग – 01
- 9 एमएम के जिंदा कारतूस – 11
- 5.56 एमएम के जिंदा कारतूस – 03
- 7.62 एमएम के जिंदा कारतूस – 13
- 7.62 एमएमजी के जिंदा कारतूस – 12
- .303 के जिंदा कारतूस – 09
- 7.62 एमएम ईएफसी – 10
- बारा बोर ईएफसी – 02
- दूरबीन – 01
- राउंड चार्जर – 02
- मोबाइल वायर्ड ईयरफोन – 01
संयुक्त अभियान के दौरान कुल तीन हथियार, चार मैगजीन, विभिन्न बोर के 48 जिंदा कारतूस, 12 ईएफसी सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद सभी हथियारों, गोला-बारूद एवं अन्य सामग्रियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए बन्नुबगीचा थाना, जिला लखीसराय की पुलिस को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी एवं पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।


रिपोर्टर