शाखा द्वारा मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 14, 2025
- 360 views
तलेन । नगर के पुरबीया पुरा में स्थित श्री शीतला माता मन्दिर पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर तलेन की माधव प्रभात शाखा द्वारा मकर संक्रांति का उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र बिज्ञाणी सह विभाग पर्यावरण प्रमुख का उद्बोधन ,प्राप्त हुआ उन्होंने अपने उद्बोधन में मकर संक्रांति के त्यौहार की महत्ता के बारे में बताया। तथा उन्होंने पंच परिवर्तन , स्व का बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता ,एवं कुटुम्ब प्रबोधन को आज समग्र समाज की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर तिल गुड़ के लड्डू का वितरण भी किया गया।


रिपोर्टर