बोर्ड परीक्षाओं के मददेनजर जिले के समस्त क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर प्रतिबंधित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 06, 2026
- 145 views
राजगढ़ । कलेक्टर एवं मिशन संचालक समग्र शिक्षा अभियान डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा प्राथमिक (कक्षा 5वीं) व पूर्व माध्यमिक (कक्षा 8वीं) की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 का 20 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजन होना है एवं साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षायें माह फरवरी व मार्च में आयोजित हो रही है।
परीक्षा अवधि के दौरान जिले के समस्त क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर प्रतिबंधित उपयोग की समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिला परीक्षा समिति की बैठक के निर्णयानुसार जिले में बनाये गये कक्षा 5वीं व 8वीं के 310 परीक्षा केंद्रो पर छात्र अपने शिक्षक/पालक के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होगे। छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा समय के पूर्व व पश्चात तक अपने क्षेत्र के समस्त व्यस्ततम मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों की गति नियंत्रित रखे जाने की समुचित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।


रिपोर्टर