रामपुर में बाल विवाह रोकथाम पर संगोष्ठी, अधिकारियों ने दी जागरूकता की जानकारी

बरसठी, जौनपुर। रामपुर थाना परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी रामपुर विनोद कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

संगोष्ठी में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विवाह सम्पन्न कराने वाले पंडितों, डीजे संचालकों, बैंड-बाजा संचालकों, टेंट व्यवसायियों, ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मड़ियाहूं के क्षेत्राधिकारी (सीओ) परमानन्द कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बाल विवाह मुक्त अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है तो उसकी रोकथाम के लिए तत्काल प्रशासन को अवगत कराते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद, उपनिरीक्षक संतोष सिंह तथा जमालापुर चौकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और थाना स्टाफ की भारी उपस्थिति रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट