परशुराम सेना के द्वारा दही चूरा भोज के उपरांत चलाया गया जागरूकता अभियान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jan 16, 2025
- 136 views
भभुआं(कैमूर)- राष्ट्रीय परशुराम सेना समाजिक संगठन जिला इकाई कैमूर के तत्वधान में मकर संक्रांति के उपलक्ष में चाँद प्रखंड अंतर्गत धोबहा गाँव में दही - चुरा भोज का हुआ आयोजन भभुआं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय रही सम्मिलित। संदर्भ में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी व राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश सचिव अभय कुमार पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया, कि प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर संगठन की जिला इकाई कैमूर के तत्वाधान में दही चुरा भोज का आयोजन किया जाता है, हर वर्ष की भांति इस बार चांद प्रखंड के धोबहा गांव में दही चुरा भोज का आयोजन किया गया, जिसमें भभुआं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायिका रिंकी रानी पांडेय भी सम्मिलित रही। जिसमें संगठन के पदाधिकारीयो समेत जिला से सैकड़ो की संख्या में सदस्य सम्मिलित हुए। उपस्थित सदस्यों की सहयोग से प्रखंड क्षेत्र के पाढ़ी व कुढ़नू गांव में संगठन से जुड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
रिपोर्टर