डीएम ने सीडब्ल्यूजेसी एवं अन्य एजेंसियों से लंबित न्यायिक मामलों का समीक्षा बैठक किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 23, 2026
- 2 views
रोहतास। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सीडब्लूजेसी तथा एमजेसी से संबंधित लंबित न्यायिक मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी,जिसमें जिले के सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए,जबकि विधि शाखा प्रभारी मोहम्मद जफर हसन बैठक में उपस्थित रहे।समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित सीडब्लूजेसी और एमजेसी मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मामलों के निष्पादन में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित न्यायिक मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन मामलों में प्रति शपथ-पत्र,तथ्यात्मक प्रतिवेदन अथवा आवश्यक अभिलेख न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना है,उनमें किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध करायें,ताकि न्यायालय में निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी जवाब दाखिल किया जा सके। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े लंबित न्यायिक मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा प्रत्येक मामले में की गयी कार्रवाई की अद्यतन स्थिति रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर आवश्यक पहल की जाय। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि न्यायालय से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही,शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जायेगा।


रिपोर्टर