RPF डेहरी ऑन सोन की ईमानदारी, यात्रियों के छूटे बैग लौटाए


संवाददाता पारसनाथ दुबे।


डेहरी रोहतास।RPF अनुग्रह नारायण रोड ने दो अलग-अलग मामलों में ट्रेन में छूटे यात्रियों के बैग बरामद कर उन्हें सुपुर्द किया।


पहले मामले में महाबोधि एक्सप्रेस में छूटा ब्राउन लेदर बैग बरामद हुआ, जिसमें सोने की चैन, 3 अंगूठी, रोलेक्स घड़ी, ₹20,000 नकद व अन्य सामान था। कीमत करीब ₹7 लाख बताई गई। बैग यात्री शिव प्रसंग पांडेय को सौंपा गया।


दूसरे मामले में एकात्मता एक्सप्रेस में छूटा पिट्ठू बैग बरामद कर यात्री विनोद कुमार के दोस्त प्रभात कुमार को सौंपा गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट