हड़ताल पर गए व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी लौटे वापस काम पर

कैमूर- बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ, पटना के आह्वान पर 16 जनवरी 2025 से अनिश्चितकालीन घोषित हड़ताल के आलोक मे व्यवहार न्यायालय कैमूर के सभी तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी अपने चार सुत्री मांगो की पूर्ति हेतु हड़ताल पर थें। किन्तु  उच्च न्यायालय, पटना से हुई वार्ता के परिप्रेक्ष्य एवं बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के निर्देशानुसार 18 जनवरी 2025 से जिला न्यायालय कैमूर एवं अनुमण्डलीय न्यायालय मोहनियां के सभी कर्मचारी अपने कर्तव्य पर वापस लौट आये हैं। जिला संघ के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह के द्वारा यह बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय पटना के आश्वासन पर पूर्ण विश्वास रखते हुये हमारे राज्य संघ द्वारा सशर्त हड़ताल को मार्च 2025 के प्रथम सप्ताह तक स्थगित किया गया है। इस अवसर पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, रौशन कुमार, राम प्रसाद यादव, प्रेम दास, सुरेन्द्र प्रसाद, श्री शिव कुमार सिंह, नलिन कुमार सिंह, अदनान आलम, श्री रूप नारायण चौधरी, धारिका रेड्डी तथा प्रीति कुमारी आदि उपस्थित थें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट