वेलस्पन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन प्राथमिक उपचार के बारे में दी गई जानकारी


कैमूर।। ग्राम भारती महाविद्यालय,रामगढ़ में वेलस्पन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई |कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह ने की| प्रथम सत्र में वेलस्पन फाउंडेशन के तरफ से नितिन गुप्ता ने संस्था के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए संस्था की भूमिका का वर्णन किया |द्वितीय सत्र में निरंजन गोस्वामी ने सीपीआर और प्राथमिक उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला| उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच जीवन रक्षक कौशल और प्रशिक्षण की कमी होने के कारण हृदयाघात से होने वाली मृत्यु दर ज्यादा है और युवाओं को जीवन कौशल प्रशिक्षण से प्रशिक्षित होने का आवाहन किया| उन्होंने उदाहरण के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को सीपीआर व प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया |कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आशीष पांडे ने किया |अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई दो की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियदर्शनी सिंह ने सीपीआर के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर यादवेंद्र दुबे, डॉक्टर विकास यादव डॉ अजय चौधरी डॉक्टर हरिओम गुप्ता डॉक्टर अनुभा जयसवाल डॉक्टर अमरेंद्र आर्य डॉक्टर अनामिका सिंह डॉक्टर प्रियंका यादव आदि उपस्थित रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट